Breaking News

भाई के हत्यारों को चौरीचौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गोरखपुर। चौरी चौरा थाना अंतर्गत भरतपुर तेलिया टोला निवासी परोरा गुप्ता को विगत दिनों 3अप्रैल को भाई व भाई की पत्नी व भाई के बच्चों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी को टीम गठित कर हत्यारे भाई भतीजे व भाई के पत्नी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया था क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों थाना प्रभारी चौरीचौरा संतोष कुमार अवस्थी को हत्यारों को गिरफ्तार करके पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है।
3 अप्रैल को रात्रि में भरतपुर तेलिया टोला निवासी परोरा कि संपत्ति के लालच में उसके बड़े भाई प्रदुम्न गुप्ता उसकी पत्नी मुन्नी देवी तथा उसके दो पुत्रों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। हत्यारे हत्या कर फरार हो गये थे। चौकीदार की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तथा हत्यारों की गिरफ्तारी के टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी थी पुलिस की सक्रियता को देखते हुए अभियुक्त प्रदुम्न गुप्ता व उसकी पत्नी मुन्नी देवी कहीं बाहर भागने की फिराक में फुटहवाइनार पहुंचे ही थे कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने हथियार सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अदद खून लगा लोहे की खंती बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाले टीम में थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार अवस्थी उप निरीक्षक योगेश यादव बंशबहादुर यादव हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव महेंद्र यादव तथा मनोज कुमार यादव रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *