Breaking News

प्रदेश मे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

बढ़ते करोना को देखते हुए और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु योगी सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को आगामी 11 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिया हैं। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र सहित सात राज्यों में संक्रमण में जबरदस्त वृद्धि हुई है और सरकारों को सख्ती बरतनी पड़ी है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों समेत तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने की स्थिति में पहुंचा दिया है। सूत्रों की माने तो ये छुट्टी 15 अप्रैल तक बढ़ सकती है।

रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *