ट्रक से दबकर किशोर की मौत
इलाहाबाद- कौंधियारा थाना क्षेत्र में स्थित सड़वा सीमेन्ट प्लाण्ट के समीप रविवार दोपहर ट्रक से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर वहां भैंस चराने के लिए गया था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
बारा थाना क्षेत्र के रेही तालुका बैजला गांव निवासी राजेश यादव खेती करके किसी तरह एक बेटा शुभम यादव व एक बेटी एवं पत्नी उर्मिला का भरण-पोषण करते है। बतायास जा रहा है कि रविवार की सुबह राजेश का बेटा शुभम यादव 14 वर्ष घर सेे भैंस चराने के लिए सड़वा सीमेन्ट प्लाट के पास गया था। जहां सीमेन्ट लोेड करने के लिए बाहर खड़ा ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्व बैक किया। जिसके पहिया से दबकर शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे के समय मौजूद लोगों ने शुभम के परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृत किशोर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …