Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध- काली प्रसाद

 

REPORT IBN NEWS

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आज राम राधिका महाविद्यालय लार में जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक सलेमपुर श्री काली प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।

शासकीय सेवाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भर्ती हो सके इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार के प्रयासों का यह प्रतिफल है कि आज महिलाएं उत्तर प्रदेश के हर विभाग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं इससे समाज में सकारात्मक संदेश फैल रहा है।उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना मित्र माने और उनसे अपनी किसी भी समस्या के बारे में बताने से न हिचके।इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सलेमपुर ओम प्रकाश बरनवाल ने कहा कि नारी का समाज में सर्वोच्च स्थान है। शिक्षा से उनके विकास का पथ प्रशस्त होता है अतः उनका कर्तव्य है कि अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिशन शक्ति योजना का आरंभ नारी के सशक्तिकरण के साथ-साथ नारी के पुष्टिकरण के लिए भी किया है।

सलेमपुर में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। महिला की समस्या महिला सुने इस कारण यहां पर महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है ताकि लिंगभेद की कोई समस्या ना हो। उन्होंने 1076 1090 व 181 हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का सीयूजी नंबर सभी छात्राओं को नोट कराया और उनसे यह कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे जरिए व्हाट्सएप भी अपनी समस्या बता सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद तिवारी, प्रधानाचार्य विनय गिरी, विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *