Breaking News

सलेमपुर देवरिया: टेम्पू और बाईक की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत

टेमपू और बाईक की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी सैफ अली उर्फ शेरु उम्र 19 वर्ष की टेमपू और बाईक से जोरदार टक्कर हो जाने से सैफ अली उर्फ शेरु की मौके पर ही मौत हो गयी
बताया जाता है कि एक बाईक पर दो युवक सवार पत्थर देवा अपने किसी मित्र के यहां ईद का दावत खाने जा रहे थे उसी दौरान पत्थर देवा रोड पर एक तेज रफ्तार टेमपू और बाईक की आपसी भिड़ंत में सैफअली उर्फ शेरु की दर्दनाक मौत हो गईं वहीं बाईक सवार दूसरा साथी नदीम गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में |

उक्त युवक को देवरिया सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ! इधर जब इस दर्दनाक घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर सहित पुरे गांव में मातम छा गया इस दर्दनाक घटना की जानकरी सुन कर सभी लोग मृतक के घर की तरफ दौड़ पड़े इस घटित घटना से दुखी मृतक की माँ दहाड़े मारकर रो रही थी इस दृश्य को देख कर कोई भी अपने आंसू नही रोक पाया ! खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घर नही आ पाया था जानकारी मिली है की मृतक युवक का कल नमाज़े जनाजा होगी और वहीं गांव के कब्रिस्तान में दफनाया जाय गा |
 
रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *