Breaking News

राष्ट्रीय अभियान के लिए रणवीर चौधरी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद

फरीदाबाद:शरद फाउंडेशन ने अपने प्रोजेक्ट मिशन रोजगार के लिए हरियाणा राज्य के लिए युवा समाजसेवी रणवीर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ.हेमलता शर्मा ने की है | अपनी नियुक्ति पर रणवीर चौधरी ने बताया कि वे शरद फाउंडेशन के सभी कार्यक्रमों को देखकर हतोत्सहित हैं और संस्था के साथ वे तन मन धन से समर्पित रहेंगे |

इस अवसर पर उन्होंने शरद फाउंडेशन को अपनी एक 250 गज की जमीन को डोनेट करने की घोषणा भी की जिसके लिए शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ.हेमलता शर्मा ने रणवीर चौधरी का आभार जताया | डॉ.हेमलता शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रणवीर चौधरी शरद फाउंडेशन को नई ऊंचाई देंगे |

 

शरद फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रमुख सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा शक्ति ने इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों की ओर से रणवीर चौधरी को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि रणवीर चौधरी शरद फाउंडेशन में एक मजबूत स्तम्भ की भांति कार्य करेंगे | इस अवसर पर विशेष रूप से संस्था की चेयरपर्सन डॉ.हेमलता शर्मा, अरविंद शर्मा,राकेश कश्यप , अंजनी कश्यप,शरद फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रमुख सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा शक्ति,विजय गांधी,राकेश, रणवीर चौधरी उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *