Breaking News

अवर अभियन्ता की पिटाई के संबंध में थाना तरकुलवा द्वारा की गई कारवाई

Ibn news रिपोर्ट देवरिया

थाना तरकुलवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर धतौल में अधिशासी अभियन्ता व अवर अभियन्ता की मौदूगी में ठेकेदार तथा मजदूरो के द्वारा जल जीवन मिशन पेयजल योजना के अन्तर्गत सरकारी जमीन पर पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति आजाद पुत्र मैनुद्दीन नि0- ग्राम- रामपुर धतौल थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा सरकारी काम में बांधा डालते हुए काम को रोका जाने लगा। इसके बाद गांव में जाकर मस्जिद के लाउड स्पीकर से जोर-जोर आवाज देकर सरकारी काम को रोकने के लिये लोगो को इकट्ठा करने लगा तथा सरकारी कर्मचारीयों को मजा चखाने की धमकी देने लगा। लोग इकट्ठा होने लगे तथा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए वहॉ मौजूद सरकारी कर्मचारी व मजदूरों से मारपीट करने लगे तथा सरकारी गाड़ी व अन्य सामान को तोड़ दिया गया तथा मोबाइल व पैसे छीन लिये गये, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्यापत हो गया। इस प्रकरण में पूछताछ के लिये 07 लोगो को हिरासत में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस फोर्स मौजूद है, मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कामय है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *