Breaking News

बगहा: बगहा नगर के रैन बसेरा परिसर में बगहा जटहा पुल के निर्माण के लिए बगहा जटहा संघर्ष समिति की सभा हुई सम्पन्न

बगहा:-बगहा नगर के रैन बसेरा परिसर में बगहा जटहा पुल के निर्माण के लिए बगहा जटहा संघर्ष समिति की सभा हुई सम्पन्न
बगहा(10जून2018):-बगहा नगर के रैन बसेरा परिसर में रविवार को बगहा जटहा पुल के निर्माण के लिए बगहा जटहा संघर्ष समिति की सभा सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद नाथ तिवारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बगहा जटहा पुल का बिहार सरकार निर्माण कर देती है,तो बगहा जटहा के दियारा में रहने वाले कई लाख लोगों का जीवन सुरक्षित हो जायेगा। पांच दशकों के नाव दुर्घटना में हजारों की जान जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल लोगों के हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। पुल बनवाने के लिए लोगों को चट्टनी एकता दिखानी पड़ेगी। वहीं यू पी के जटहा से आये मनोज कुमार चौरसिया प्रधान,छात्र नेता गौरव तिवारी, आदित्य दिक्षित ने सम्बोधन दौरान कहा कि जटहा निवासी पुल निर्माण के आन्दोलन ठान चुके है,बिहार के लोगों का सहयोग आन्दोलन में होना चाहिए।सभा की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि मैं केवल वादा नहीं करती ,निभाने में विश्वास रखती हूँ ।संघर्ष समिति का साथ देने के लिए सदैव तैयार रहूँगी।सभा का सम्बोधन विशाल पाण्डेय ,नवीन तिवारी,दशरथ सही,उमा यादव ,विद्यार्थी यादव,रविन्द्र पाण्डेय आदि ने किया ।समाचार का संचालन प्रिंस पाठक ने किया।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *