Breaking News

देवरिया – पथरदेवा में 17 और 18 अक्टूबर को लगेगा क्षेत्रीय किसान मेला

Ibn news Team DEORIA

*देवरिया 15 अक्टूबर*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में प्राप्त निर्देशों के क्रम में 17 एवं 18 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इसके साथ ही प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट किसानों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि किसान आपस में अपने अनुभव साझा कर सकें और कृषि की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। मेले में बैंकर्स, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

किसान मेले में विभिन्न विभागों एवं कृषि निवेश कंपनियों की ओर से प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि निवेशों तथा विभागीय सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले में स्वयं उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य किसानों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे वे इनका लाभ उठाकर कृषि कार्यों को अधिक लाभकारी बना सकें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0007

देवरिया – टूटते परिवार को बचा रहे हैं परिवार न्यायालय के परामर्शदाता

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया । आजकल हर रिश्ते में कड़वाहट आ जा …