Breaking News

देवरिया – ईगल टीम जनपद-देवरिया द्वारा 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24x7news सुभाष चन्द्र

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री रोहन पी0 कनय द्वारा अपराध एवं अपराधियांे पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में-
आज दिनांक-07.06.2018 को ईगल टीम प्रभारी उ0नि0 श्री विनोद यादव मय हमराह कां0 जोगिन्द्र सिंह, कां0 सुदामा यादव, कां0 अनिल भारती, कां0 चन्दन द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त गौरीबाजार क्षेत्र में थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि असनहर पश्चिम टोला थाना गौरीबाजार के निवासी सुनील सिंह के घर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखी हुई है। जिसे उक्त लोग कहीं ले जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर मय हमराही एवं मुखबिर के साथ उसके द्वारा बताये गये घर के समीप जाकर सुनील सिंह को बुलाकर पूछ-ताछ किया गया एवं तलाशी के दौरान उसके घर से 31 पेटी जिसमें 372 बोतल प्रति 750 एमएल हरियाणा निर्मित शाराब बरामद हुई। मौके पर दो व्यक्ति सुनील सिंह पुत्र ओंकारनाथ सिंह निवासी-असनहर थाना-गौरीबाजार जनपद-देवरिया 2. धनन्जय सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी-कजरासन थाना-रघुनाथपुर जनपद-शिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर थाना गौरीबाजार को सुपुर्द किया गया।
*02-कच्ची शराब के विरूद्ध कार्यवाही-*
➡ थाना लार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन चेंिकंग के दौरान वाहन मारूति कार 800 नं0 यूपी-58, बी-9345 चालक नाम पता अज्ञात से 10 पेटी मे कुल 500 बोतल प्रति 180 एम0एल प्रीमियम विस्की अंग्रजी शराब बरामद हुई कार मालिक कार छोडकर भाग गया। जिसके संबन्ध में थाना लार पर धारा 60, 72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत बनाम अज्ञात पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *