अंडर-19 टीम में चुने जाने पर सम्मानित
केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र व जिले का उभरता क्रिकेट सितारा साबिर खान के अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन में विद्यालय में उसका अभिनंदन किया गया। साबिर 12 सितंबर से लखनऊ में होने वाली तीन देशों की त्रिकोणीय सीरिज में भारत की ओर से खेलेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार तिवारी ने इस दौरान साबिर को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं साबिर ने अपनी इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय विद्यालय मोतिहारी के शिक्षकों व छात्रों को विशेष धन्यवाद दिया। उसने कहा कि आज वह जो भी है वह इस विद्यालय में प्राप्त उत्तम शिक्षा व मार्गदर्शन से है। उसने छात्रों से कहा कि अनुशासन व आत्मनियंत्रण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामना स्वरुप प्रतीक चिन्ह व एक क्रिकेट बॉल भेंट की गयी।
Check Also
देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …