
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 17 जुलाई तक फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में किया जा रहा है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक,राजनीतिक व भाजपा विचारधारा के मूल मंत्र दिए जाएंगे। इसी मंत्र को लेकर कार्यकर्ता मिशन 2024 में जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। उक्त जानकारी हरियाणा कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा सेक्टर-11 स्थित मिलन वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख डॉ.ओमप्रकाश अत्रे,प्रदेश महासम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी,स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंह,जिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता व नरेन्द्र जैन, दीपांशु अरोड़ा उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष,सह संगठन मंत्री सतीश व शिव प्रकाश,केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत तथा भूपेंद्र यादव, कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,हरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े समेत राज्य व केंद्र के मंत्री व पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे और शिविर में लगभग 350 पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख डॉ.ओमप्रकाश अत्रे ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हमारे संगठन का अभिन्न अंग है । भाजपा मूल रूप से एक विचारधारा आधारित संगठन है । जनसंघ के संस्थापक सदस्यों श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानववाद और संस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसी विचारधारा पार्टी को दी हैं,कार्यकर्ताओं उसे समझे और अमल में लायें। भाजपा प्रदेश महासम्पर्क अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी ने प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी प्रेस को सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 15 जुलाई से 17 जुलाई चलेगा । 15 जुलाई सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र होगा और 17 जुलाई शाम 4 बजे आखिरी यानि समापन सत्र होगा। वर्ग में सम्मिलित होने वाले सभी 350 कार्यकर्ताओं का प्रवास भी फरीदाबाद में रहेगा।