Breaking News

जजपा नेता मनोज गोयल ने निपटाई लक्ष्मण कालोनी में सीवरेज ब्लॉक की समस्या

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लबगढ़ स्थित वार्ड नंबर 43 के अंतर्गत लक्ष्मण कॉलोनी में सीवर लाइन ब्लॉक होने से पानी ओवरफ्लो की समस्या से लोग जूझ रहे थे क्षेत्रीय लोगों ने जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल से संपर्क किया तो तुरंत ही उन्होंने संबंधित सहायक अभियंता से संपर्क कर 5 कर्मचारियों की टीम टैंकर सहित मौके पर पहुंच गई। जहां पर नगर निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि यह सीवर लाइन की ब्लॉकेज का शीघ्रता शीघ्र निराकरण हो जाएगा क्योंकि नगर निगम के 5 कर्मचारियों की टीम इस कार्य में जुटी हुई है उनका कहना है कि आज इस समस्या का समाधान हो जाए अभी कर्मचारी लगे हुए हैं शाम हो चुकी है बाकी यह कार्य कल पूरा कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने बताया कि क्षेत्रीय लोग सीवर लाइन की ब्लॉकेज को खुलवाने के लिए कार्यालय पर मिले और यह काफी पुरानी ब्लॉकेज की समस्या रही है उन्होंने बताया कि नगर निगम के सहायक अभियंता से संपर्क कर नगर निगम के कर्मचारियों की टीम मौके पर कार्य में जुटी हुई है और नगर निगम की टीम के साथ सहायक अभियंता भी प्राथमिकता के आधार पर गंभीर हैं। उन्होंने कहा लंबी सीवर लाइन की ब्लॉकेज है जिस कारण 1 दिन विलंब हो सकता है कर्मचारियों की टीम टैंकर लेकर पहुंची हुई है। बता दें कि लक्ष्मण कालोनी में गली नंबर के लोगों ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से यह सिविल लाइन ब्लॉक है ओवरफ्लो होने के कारण यहां के निवासियों का रहना बड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि दुर्गंध के कारण ओवरफ्लो का गंदा पानी से जहरीले मच्छर पैदा होते हैं जो बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हैं ऐसी परिस्थिति में बीमारी फैलने का खतरा मंडराता रहता है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जजपा नेता मनोज और नगर निगम कर्मचारियों की टीम इस कार्य में कितनी सफल होती है यह समय ही बताएगा। इस अवसर पर एक नंबर गली के निवासी जयसिंह,मैडम धर्मबती, राज मोहम्मद,निहाल सिंह बघेल,पप्पू और अन्य लोग शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *