Breaking News
Screenshot 20241107 130057

आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य देव को दिया जाएगा पहला अर्घ्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241107 130057

फरीदाबाद:छठ पूजा एक त्यौहार नहीं बल्कि लोगों का इस पर्व से एक गहरी आस्था और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। पूरे साल छठ पूजा का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री के साथ करते हैं।

एक यही वो मौका होता है जब पूरा परिवार एक साथ आता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए साल भर दूर रहने वाले परिवार के अन्य सदस्य भी अपने घर आते हैं। छठ महापर्व की असली छठ बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत नेपाल के मधेश क्षेत्र में भी देखने को मिलती है। एक छठ पूजा ही है जिसमें ढ़लते सूर्य की उपासना की जाती है। आज यानी गुरुवार को छठ का तीसरा दिन है।

आज ही छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। आज व्रती महिलाएं नदी व नहर किनारे बने हुए छठ घाट पर शाम के समय व्रती महिलाएं पूरी निष्ठा भाव से भगवान भास्कर की उपासना करती हैं। व्रती पानी में खड़े होकर ठेकुआ,गन्ना समेत अन्य प्रसाद सामग्री से सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं और अपने परिवार, संतान की सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।Screenshot 20241107 1301232

छठ के तीसरे दिन ढलते सूर्य को अर्घ्य देने का समय।

आज सूर्यास्त का समय 07 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर है। आज इस समय पर छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य कहा जाता है,जिसका अर्थ है ढ़लते हुए सूर्य को अर्घ्य देना।

छठ पूजा का महत्व

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ का त्यौहार मनाया जाता है। छठ का व्रत संतान की लंबी आयु और समृद्धि की लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है।वहीं अगर जिनकी गोद सूनी और वे छठ का व्रत करती हैं तो छठी मईया की कृपा से जल्द उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।

बता दें कि छठ पूजा में डाला का विशेष महत्व होता है। डाला का अर्थ है बांस का ड़लिया। इस डाला को कोई पुरुष या महिला अपने सिर पर रखकर तालाब या नदी किनारे बने छठ घाट तक ले जाता है। इस डाला में छठ पूजा से जुड़ी सभी पूजा सामग्री रहती है।

शहर में छठ घाटों पर तैयारी पूरी तरह से कंप्लीट।

पूर्वांचल सेवा समिति छठ पूजा स्थल सेक्टर 29 पुल

अध्यक्ष कामेश्वर भारती ने कहा कि इस बार छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हमारे छठ घाट पर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। हमारे छठ घाट पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पार्षद विनोद भाटी,उपाध्यक्ष पंकज सिंगला रहेंगे। इस मौके पर अर्जुन कुमार भारती,प्रिंसिपल रंजीत भारती,पप्पू गिरी,ललन गिरी,धीरेंद्र पांडे,हरेंद्र सिंह,मुन्ना शर्मा,हरेंद्र ठाकुर,बृज किशोर। तो वहीं भारत कालोनी स्थित कच्चा खेड़ी रोड़ बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा की धर्म पत्नी एडवोकेट प्रेमलता ने कहा कि इस बार छठ पूजा को खरने का पूजन किया जाता है छठ पूजा की हम सभी शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। तो वहीं रॉयल इस्टेट सोसायटी में रहने वाले समाज सेवी मनोज चौबे व उनकी धर्म पत्नी बिमला देवी ने कहा कि छठ पूजा सभी लोगों को मिलजुलकर मनाना चाहिए और छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए हम यही प्रार्थना करेंगे छठ मैया से कि छठ सभी को सही सलामत रखे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *