Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 04 at 7.26.38 AM 1

विजय रामलीला कमेटी के इतिहासिक मंच पर सीता राम की हुई शादी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 04 at 7.26.38 AM 1

फरीदाबाद:विजय रामलीला कमेटी के इतिहासिक मंच पर कल रात मनाई गई भगवान राम और सीता की शादी। मंच पर कुछ इस तरह मनाते आरही है ये कमेटी सीता राम की शादी जिसे शगनों की रात पर्व के नाम से मनाते हैं। सर्व प्रथम ढ़ोल बाजों के साथ राम और सीता युगल जोड़ी को कमेटी के सभी सदस्य नाचते गाते हुए मुख्य द्वार से अंदर लाये और भव्य मंच पर उन्हें बिठाया गया। राम के रोल में सौरभ कुमार ओर सीता के रोल में जितेश अहूजा की दिव्यता देखते बनती थी। मंगल गीतों के साथ सभी पधारे दर्शकों को अवसर दिया गया कि वह मंच पर आकर माथा टेकें व अरदास कर सकें।

इसके अलावा दिल्ही व मथुरा से आई रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सनातन संस्कृति को बचाती विजय रामलीला कमेटी ने अपने मंच पर सनातन देवी देवताओं को झांकिओ के रूप में राम विवाह में सम्मिलित कर नमन किया। दिल्ली के कलाकार विककी सुनेजा की राधा कृष्ण झांकी जिसमे राजस्थानी संस्कृति में नृत्य दिखाया गया सबसे मनमोहक झांकी रही। मंच पर कभी भगवान राम मां जानकी की हथेली पर मेहंदी लगाते नज़र आये तो कभी श्रद्धालु युगल जोड़ी को मुंह दिखाई देते। संगीत नायक मनोज कुमार मोंटू द्वारा शगुनों के गीतों ने रामलीला मैदान में शादी का माहौल बांध दिया। खूब नाच गाने के बाद भंडारा किया गया। होगा इसी मंच से राम को बनवास।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *