Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 08 at 18.01.30 1

पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने किया नवनियुक्त पुलिस आयुक्त का स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःअखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा का बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। बबली ने कहा कि विकास अरोड़ा सहज स्वभाव के आध्यात्मिक व्यक्तित्व के अधिकारी हैं। फरीदाबाद की जनता को बेहतरीन इंसान कमिश्नर के रूप में मिला है जो जिले में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम बखूबी करेंगे। अरोड़ा फरीदाबाद की पृष्ठभूमि से भली भांति परिचित है,इससे पहले भी वह फरीदाबाद में ज्वाइंट कमिश्नर रह चुके हैं। हमें पूर्ण विश्वास है उनके नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से अपना काम करेगी और लोगों को न्याय प्रदान करेगी। इस मौके पर कमिश्नर श्री अरोड़ा ने सुरेंद्र शर्मा बबली से हालचाल जाना और शहर में हो रहे घटनाक्रमों के बारे में जानकारी ली। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना और कानून व्यवस्था मेंटेन करना उनका पहला कर्तव्य होगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि जिला फरीदाबाद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गरीब एवं शरीफ लोगों के साथ जाति करने वाले पुलिसकर्मियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। शहर में चल रहे अवैध धंधों,शराब माफियाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *