Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 26 at 11.19.36 PM

राजेश भाटिया को व्यापार मंडल फरीदाबाद का प्रधान बनने पर व्यापार मंडल प्रधान नीरज मिगलानी ने दी बधाई

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःव्यापार मंडल ओल्ड के प्रधान नीरज मिगलानी ने तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर पहुंचकर राजेश भाटिया को व्यापार मंडल फरीदाबाद का प्रधान बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि राजेश भाटिया को व्यापार मंडल फरीदाबाद का प्रधान बनाए जाने से पूरे जिले में व्यापार मंडल अब पहले से काफी मजबूत होगा और साथ ही फरीदाबाद की सभी मार्किट मे अब तेजी से सुधार और विकास होगा। राजेश भाटिया के प्रधान बनने से व्यापारियों में नए जोश का संचार हुआ है। व्यापारी समाज काफी उत्साहित हैं।

ओल्ड फरीदाबाद के सभी व्यापारी राजेश भाटिया का पूर्ण समर्थन करते है प्रधान राजेश भाटिया ने भी ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान नीरज मिगलानी को विश्वास दिलवाया है कि उन्हें व्यापार मंडल की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे व्यापारी हित में मेहनत और ईमानदारी के साथ अदा करेंगे। वह अपनी सेवाओ को बेहतरीन तरीके से व्यापारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि मंडल मे नए सदस्य जोड़ने के साथ-साथ समाजसेवी कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान व्यापारी नेता,नीरज मिगलानी ने आश्वस्त कर कहा कि ओल्ड फरीदाबाद के व्यापारी भाईयो का सहयोग कदम कदम पर साथ रहेगा। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया संग उप प्रधान-अमर बजाज,महासचिव-बंसीलाल कुकरेजा,जगन शाह कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश कुकरेजा- चेयरमैन, हरीश भाटिया,नीरज भाटिया प्रधान जवाहर कॉलोनी,अजय अरोड़ा,गगन अरोड़ा,आशीष अरोड़ा,रिंकल भाटिया,भरत कपूर,जतिन मलिक,विशाल भाटिया,चुन्नीलाल खत्री,हरीश सेठी,प्रेम बब्बर,रविंद्र गुलाटी, अजय शर्मा मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *