Breaking News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःप्रजापिता ब्रह्माकुमारी फरीदाबाद शाखा की 50 वीं गोल्डन जुबली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के तोर पर कार्यक्रम मे शिरकत की। यहां आपको यह भी बता दें जो प्रजापति बर्ह्मकुमारी संस्‍था है उसके जनक ओर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के नाम से प्रसिद्ध दादा लेखराज विश्व विख्यात है जिन्होंने इसकी नींव वर्ष 1937 मे रखी थी। इस मौके पर मुख्यातिथि विपुल गोयल ने सभी को गोल्ड़न जुबली की बधाई दी ओर कहा की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मानव कल्‍याण के लिए काम करने वाली विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है। सिर्फ मानव कल्याण ही मेरी बहनो का एक मात्र उद्देश्य है। पूर्व मंत्री ने कहा की दादा लेखराज जी द्वारा सन् 1937 में लगाया गया ये संस्था रूपी पौधा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बन गया है जिसकी 9000 शाखाएं पूरे विश्व के 145 देशो मे है ओर करोड़ो लोग इसके साथ जुड़े हुए है

विपुल गोयल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनो ओर भाइयों का धन्यवाद किया की जो कभी भी देश पर कोई भी विपत्ति आती है तो प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहने ओर भाई समाज मे हर तरह की मदद को आगे रहते है। विपुल गोयल ने संस्था के सभी सदस्यो का जिन्होंने कोरोना महामारी जिसमे पुरा विश्व जूझ रहा था उस दौरान भी माउंट आबू में 400 बेड का एक हॉस्पिटल जन सेवा के लिया सरकार को समर्पित कर लोगो की सेवा में अहम भूमिका निभाई उनको मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में 16 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनो ने अपने सम्पूर्ण जीवन को लोकहित ओर जन कल्याण में समर्पित भी किया,जिनको भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने शुभकामनाएं दी ओर अपने लक्ष्य मे सफल होकर् लोक कल्याण मे भागीदारी बनने की बधाई दी। इस मौके पर उषा बहन फरीदाबाद जॉन की डायरेक्टर,शुक्ला देवी बहन दिल्ली जोन की डायरेक्टर ओर पूनम बहन राजयोग,मेडिटेशन हेड,पुष्पा बहन,मित्रपाल सिंह एसीपी पुलिस विभाग,अंशुइया दीदी,सुन्दर लाल गाबा,सुधीर कुमार व सेकड़ो लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *