Breaking News
56ccb673 e218 4983 845d ed45a12e61ec

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे साहूपुरा गांव के सिद्ध कुटी बिंदास बाबा मंदिर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट56ccb673 e218 4983 845d ed45a12e61ec

फरीदाबाद:साहुपुरा गांव के प्रसिद्ध मंदिर सिद्ध कुटी बिंदास बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की।

पूर्व मंत्री ने मंदिर में पहुंचकर मंदिर के महंत शान्ति दास महाराज से आशीर्वाद लिया और सभी क्षेत्रवासियो के लिए मंगल कामना की व उसके बाद प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की साहूपुरा गांव मेरा अपना गांव है और गांव के छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक को जब भी विपुल गोयल की ज़रूरत पड़े तो विपुल गोयल साहूपुरा गांव-बस्ती के लिए हमेशा हाजिर है जिसपर गांव से सभी लोगों ने पूर्व मंत्री का तालियां बजाकर स्वागत किया और कही बात का समर्थन दिया।

इस मौके पर विपुल गोयल ने गांव साहूपुरा से दो बच्चो का अग्निवीर भर्ती में सिलेक्शन होने पर बधाई दी व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले गांव की सरदारी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का गांव पहुंचने पर फूल माला और पगड़ी बांधने के अलावा बुक्के देकर भी स्वागत किया व साहुपुरा गांव के युवाओं ने पूर्व मंत्री के ऊपर फूलो की वर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *