Breaking News

फरीदाबाद – सेक्टर-19 के पार्क में धौलपुर के पत्थरों पर वॉक करेगें सेक्टरवासी,केबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ibn24x7news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद विधानसभा पर खासे मेहरबान हो रहे हैं एक के बाद एक विकास कार्यो की सौगातें देने की झडी लगाई हुई है। इसी कडी में आज सेक्टर 19 पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लगभग 70 लाख रुपए की लागत से सेक्टर 19 के 15 पार्कों में नवीनीकरण करने के कार्यो का नारियल तोडकर शुभारंभ किया है। इन पार्को में राजस्थान के धौलपुर जिले के मजबूत पत्थरों से बने रैम्प बनाये जायेंगे, जिनपर लोग निश्चिंत होकर वॉक करेंगे। विकास कार्यो का शुभारंभ करने पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय लोगो के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि अभी का पार्को के नवीनीकरण का कार्य करवाया जा रहा है, वहीं लोगों ने अन्य समस्यायें बताई हैं जिन्हें भी जल्द पूरा कर दिया जायेगा। वहीं मंत्री विपुल गोयल ने लोकसभा और विधानसभा के एक साथ होने वाले चुनावों की चर्चा पर कहा कि वह दोनों चुनावों के लिये तैयार हैं केन्द्र का नेतृत्व फैसला लेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *