Breaking News

फरीदाबाद : सेक्टर -7 -10 के समीप हमलाबारों ने हॉकी ,सरियों, डंडों से शेरू, तारिक , बंटी पर किया कातिलाना हमला, 3 घायल

सेक्टर -7 -10 के समीप हमलाबारों ने हॉकी ,सरियों, डंडों से शेरू, तारिक , बंटी पर किया कातिलाना हमला, 3 घायल
फरीदाबाद : अभी अभी :सेक्टर -7 -10 रोड पर आज दो गुटों के बीच हुए झगडे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को नजदीक के सर्वोदय अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया पर वहां से परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को मेट्रो हॉस्पिटल में ईलाज हेतु ले आए जहां पर अभी तीनों का ईलाज किए जा रहे है , सेक्टर -थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रहीं हैं। एसीपी बलबीर सिंह का कहना हैं कि देर सांय सेक्टर -7 -10 रोड पर दोनों गुट के लोग अपने अपने कार में थे, हमला करने वाले दो लड़के गांव नवादा के हैं जो तीन लोग घायल हैं |
वह सब के सब गांव मच्छगर के रहने वाले हैं, खबर हैं कि तीनों के ऊपर हॉकी , लोहे की सरियों व डंडों से हमले किए गए हैं, सभी के शरीर चोट के गंभीर निशान हैं, इनमें से एक शख्स की हालत काफी गंभीर हैं, घायलों के नाम शेरू, तारिक व बंटी हैं, इस झगडे में गोली चलने व लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। बदमाशों की संख्या करीब 8 से 10 के बीच बताई हैं, खबर हैं कि बदमाशों ने हथौड़ों मार -मार कर तीनों के हाथ -पैर तोड़ रखे हैं, खबर हैं कि बाइपास रोड पर भी एक शख्स को पीट -पीट कर अधमरा हालत में सड़क पर पड़ा मिला हैं । बदमाशों की लाइव वीडियो से पहचान की गई हैं। बदमाशों को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम लगी हुई हैं।

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *