Breaking News

फरीदाबाद : कांग्रेस महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी,शारदा राठौर  

कांग्रेस महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी,शारदा राठौर  
फरीदाबाद:पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘महिला अधिकार यात्रा कल फरीदाबाद जिले में आएगी। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव हरप्रदेश में महिला अधिकारों की आवाज उठाने के लिए महिला अधिकार यात्रा लेकर निकली हुई है। यात्रा के माध्यम से वह हर वर्गकी महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर, महिलाओं की समस्याएं सुन रही है और उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने केलिए प्रेरित कर रही हैं। सुष्मिता देव जी कांग्रेस की ‘घोषणा पत्र कमेटी’ की सदस्य भी हैं।
वह इस यात्रा में पूरे देश की महिलाओं की मांगों को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को  सौंपेंगी। भाजपा सरकार महिलाओं की अपेक्षा ओंपर कितना कार्य कर रही हैं, महिला कांग्रेस इस बात का भी विश्लेषण कर रही है। पिछले चार वर्षों में महिलाओं के प्रति बढ़तेअपराध को व महिला आरक्षण  बिल को लेकर भी सुष्मिता देव महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। हरियाणा मेंमहिला अधिकार यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के कंधों पर है। पिछले 30 सितंबर को पंचकूला से शुरू हुई यात्रा प्रतिदिन कई जिलों में जा रही है। फरीदाबाद में यात्रा के स्वागत व सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना सिंह की है।
उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग से रथ यात्रा को पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ लाया जाएगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘महिला अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित करेगी। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह स्वागत होगा। बड़खल चौक पर स्वागत के बाद महिला अधिकार यात्रा गुरूग्राम रवाना हो जाएगी।

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *