Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 24 at 6.34.10 PM

दहेज के कारण चढ़ी मौत के घाट पर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डबुआ कलोनी में दहेज के लोभियों ने अपनी नवविवाहिता बहू को दहेज की लालच में मौत के घाट उतारने के लिए गम्भीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि 4 महीने पहले मृतिका की शादी डबुआ कालोनी के रहने वाले पिंटू से हुई थी और वह 2 महीने की गर्भवती थी परिवार का आरोप है कि चार पहियों की गाड़ी और दहेज में अन्य सामान की मांग पूरी ना होने पर ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को फांसी के फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया फिलहाल मृतका के परिजन दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

तस्वीरों में दिखाई दे रही यह है वही नवविवाहिता रमा है जिसकी शादी डबुआ के रहने वाले पिंटू के साथ बीते 9 दिसंबर को हुई थी रमा दहेज के लोभीयो की भेंट चढ़ चुकी है मृतिका रमा के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही मृतका का पति और उसके सास ससुर सहित अन्य परिवार वाले दहेज में चार पहिए की गाड़ी के साथ-साथ अन्य सामान की मांग कर रहे थे और इसको लेकर उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था रमा के परिजनों की मानें तो रमा 2 महीने की गर्भवती भी थी

लेकिन बावजूद इसके दहेज का लालच कम नहीं हुआ आरोपी उनकी गर्भवती बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे और बीते कल आरोपियों ने उनकी बेटी को दहेज के लालच में फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया फिलहाल परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे वही इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की मानें तो उन्हें मृतका के परिजनों की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने की शिकायत प्राप्त हुई है जिसके आधार पर उन्होंने विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *