Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 26 at 10.49.08 PM

कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःफरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य स्व.रणवीर सिंह हुड्डा को नमन करते हुए कहा कि वे धर्म निरपेक्ष,जनतंत्र की नींव रखने वालों में से एक थे,भले ही वह आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्श हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व.रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक,गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था,ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। सिंगला आज सेक्टर-17 स्थित रणवीर हुड्डा पार्क में उनकी 107वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने स्व.रणवीर हुड्डा की अष्टधातु की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि स्व.रणवीर हुड्डा के प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आज आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए,जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके। सिंगला ने कहा कि स्व.रणवीर सिंह हुड्डा ने सदैव किसान,मजदूर व दबे-कुचले लोगों के हितों की आवाज उठाई और आज जिस प्रकार भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है,उसे देखकर उनकी आत्मा जरूर आहत हो रही होगी। लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्टर-17 का यह पार्क स्व.रणवीर सिंह हुड्डा के नाम पर है,

 

लेकिन आज इस पार्क की बदहाली अपनी हालत स्वयं बयां कर रही है,पार्क में अव्यवस्थाओं का माहौल है और सायं ढलते ही यहां असामाजिक तत्व शराब आदि भी पीते है,परंतु प्रशासन ने अभी तक इस पार्क के रखरखाव के लिए कारगर कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासन का पार्क की अव्यवस्था के बारे में अवगत करवा चुके है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि वह जल्द इस पार्क को साफ सुथरा बनाने का कार्य शुरू करें अन्यथा कांग्रेसी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जब हमें स्व.रणवीर हुड्डा जैसे महापुरूषों के आदर्शाे को अपनाते हुए माजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए,यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नितिन सिंगला,कर्मबीर खटाना,खुशबू खान,गुलाब सिंह गड्डू,टीकाराम नागर,प्रणव शर्मा अध्यक्ष फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र, विजय कुमार,आकाश सैनी, नाजिम खान,सुशांत गुप्ता,सतीश कुमार,दीपक कुमार सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *