Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 22 at 9.51.38 PM 1

पुलिस एवं सरकारी कर्मियों सहित आमजन को मिलेगा आर.ओ.वाटर का शीतल जल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में उपायुक्त जितेंद्र यादव के द्वारा दिशा-निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मेले के सभी गेटों पर आरओ वाटर वाटर कूलर की व्यवस्था कर दी गई है। अब आमजन, पुलिस व अन्य कर्मियों को पीने के लिए वाटर कूलर का शीतल जल मिलेगा। इसका शुभारंभ हरियाणा टूरिज्म के एमडी डा. नीरज कुमार चड्डा ने किया।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला नोडल अधिकारी सतबीर मान ने बताया कि सरकारी विभाग के पुलिसकर्मी एवं अन्य अधिकारी निरंतर गेट पर तैनात रहते हैं। उनकी सुविधा के लिए यह आरओ.सिस्टम लगवाया गया है। बाहर से आने वाले सभी सैलानियों को मेले में ठंडे पानी की भरपूर आनंद की अनुभूति हो रही है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि निरंतर और बेहतर व्यवस्था की जाए। मेला अधिकारी राजेश जून ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निरंतर सेवाएं दी जा रही है। प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि बेहतर से बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जा सके। मौसम को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सैलानी ज्यादातर शाम को 3 बजे बाद से निरंतर शिरकत करना शुरू कर देते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *