Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 21.44.54

भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु :डा.अशोक तंवर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःअपना भारत मोर्चा के संयोजक डा.अशोक तंवर ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अह्म भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा ऐसा मंच है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है और उसे राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। डा.तंवर दिल्ली स्थित कार्यालय पर मोर्चे के फरीदाबाद फाउंडर मेम्बर पं.राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अपना भारत मोर्चा में शामिल हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र तोमर, राकेश अग्रवाल,बबलू गोयल, कमल शर्मा,अमन चौधरी,महेंद्र शर्मा,एमपी भड़ाना,राकेश कुमार, राजेश शर्मा,राजेश कुमार सहित अनेकों युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने मोर्चे पर शामिल हुए युवाओं विश्वास दिलाया कि यहां उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा और उनकी मेहनत अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु है,इन दोनों पार्टियों ने देश व प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन किया,लेकिन कभी गरीब,पिछड़े, मजदूर व दलितों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा गरीब,मजदूर,दलित व पिछड़े वर्गाे की आवाज को बुलंद करेगा और उनके हकों को दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

 

इस मौके पर फाउंडर मेम्बर पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में अपना भारत मोर्चा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है,डा.अशोक तंवर की नीतियों से समाज के छत्तीस बिरादरी के लोग प्रभावित हो रहे है और मोर्चे के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि डा.अशोक तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे और आगामी चुनावों तक यह मोर्चा लोगों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *