Breaking News

असम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होना सही बताया

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होना है | चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 27 मार्च,1अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई थी | 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे | असम राज्य के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी पक्ष में पिछले 15 दिन से प्रचार करने गए हुए हैं हरियाणा से विजय मंत्र के साथ रवाना की गई टीम पूरे जोर शोर से लोगों के बीच जाकर चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोक रही है |

आज पार्टी प्रचार का 15वां दिन है और पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है | चुनाव में वोटिंग करने के लिए लोग सुबह से लाइन में लगाए खड़े है | जिसमें कोविड-19 व सामाजिक दुरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है | आज दमदमा अभयपुर गुवाहटी में लंच के दौरान हरियाणा के यसस्वी सांसद संजय भाटिया,मध्यप्रदेश में संगठन मंत्री सुभाष भगत व पूर्व केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने साथ बैठकर भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए विचार सांझा किये हैं |

 

विपुल गोयल ने फोन पर बताया की असम में दोबारा से कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी | इससे पहले कल बरखेत्री विधानसभा में लोहार्कथा अल्पसंख्यक क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी नारायण डेका के साथ जनसंभा को सम्बोधित किया था | असम में पहले से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और लोगों में पार्टी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है | पार्टी के प्रत्याशी नारायण डेका की दोबारा से विधानसभा में विजय निश्चित है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *