Breaking News
WhatsApp Image 2026 01 09 at 7.27.16 PM

भाटिया सेवक समाज की टीम ने किया डॉ.सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र का निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाटिया सेवक समाज की आठ सदस्यीय टीम ने सेक्टर-8 स्थित डॉ.सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र का दौरा किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र में इलाज कराने आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और उनकी गुणवत्ता का आकलन करना था। टीम ने उपस्थित डॉक्टरों,नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधन से विस्तृत बातचीत कर अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान टीम को बताया गया कि केंद्र में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ कम खर्च में उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि जरूरतमंद लोग भी समय पर इलाज प्राप्त कर सकें। डॉक्टरों और स्टाफ ने टीम को बताया कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं,जिनकी स्वास्थ्य जांच,परामर्श,दवाइयां और आवश्यक उपचार सुविधा नियमित रूप से प्रदान की जाती हैं। सुधीर भाटिया के नेतृत्व में भाटिया सेवक समाज की टीम में वेद भाटिया,कमल चोपड़ा,
लोचन भाटिया,सुशील भाटिया,योगेश भाटिया,कंवल भाटिया व नितिन भाटिया ने अस्पताल परिसर का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की,जिसमें लोगों ने अस्पताल में मिल रही त्वरित और किफायती चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। कई मरीजों ने बताया कि यहां स्टाफ का व्यवहार सहयोगात्मक है और इलाज में पारदर्शिता बरती जाती है।

टीम के वरिष्ठ सदस्य वेद भाटिया ने कहा कि ऐसे समय में जब निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है,वहीं इस तरह के स्वास्थ्य केंद्र समाज के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। टीम सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और सेवा भाव सराहनीय है। कमल चोपड़ा ने कहा कि यदि इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होता रहा तो अधिक से अधिक लोग समय रहते उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

सुशील भाटिया व लोचन भाटिया ने बताया कि डॉ.सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र की सबसे खास बात यह है कि यहां स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाता। ऐसी संस्थाओं को और बढ़ावा मिलना चाहिए। बता दें कि एनआईटी दो स्थित भाटिया सेवक समाज में नियमित रूप से आंखों की जांच व ऑपरेशन किए जाते हैं। संस्था जल्द ही वहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। उसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने डॉ.सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र दौरा किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …