Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 25 at 2.13.18 PM

चुन्नी से गला घोटकर की गई पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा जगन्य अपराधों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-55 प्रभारी और उनकी टीम ने एक सप्ताह पहले के हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2024 06 25 at 2.13.18 PM पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुबारिक है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का निवासी है और पिछले करीब 5 साल से फरीदाबाद सेक्टर-56 के आशियाना फ्लैट में रहते हैं। 17 जून को मृतक महिला के भाई इमरान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 16 साल पहले मुबारिक के साथ हुई थी और उनके चार बच्चे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है और शराब पीकर अकसर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने जीजा को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। 17 जून को सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मृतक महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके गले में चुन्नी लपेटी हुई थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी मुबारिक और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई।

पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल सेक्टर-56 एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूर्य ट्रैवल्स नामक ट्रैवल कंपनी में बस ड्राइवरी का काम करता है जो वारदात की रात आरोपी सालासर से बस लेकर वापस आया था। जब वह अपने घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोपी को अपनी पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *