Breaking News

फरीदाबाद – शिव भक्तों का अपमान बर्दाश्त नही होगा

Ibn24x7news फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के बी.के. चौक पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूका और भाजपा सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस पुतला दहन कार्यक्रम में रणबीर चंदीला, राजूद्दीन, अखिल भड़ाना, सुनील ग्रोवर, नईमुद्दीन, नईम खान, मनोज, अमित वाल्मीकि, गीता शर्मा, मंजीत सैनी, हीरालाल सैनी, मनोज भाटी, अमित त्यागी, ब्रजेश नागर, राहुल बैसला, राजन गुप्ता, मनोहर विरमानी, रघवर दयाल एवं इमरत खान आदि शामिल थे। कांवड़ लेकर लौट रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को पानीपत में पुलिस द्वारा रोका गया और उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है और समस्त हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले फूके गए। प्रदर्शनकारी आज सुबह नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए और खट्टर सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी एवं बयानबाजी की। इसके पश्चात बी.के. चौक पर जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूका गया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए आप नेता धर्मबीर भड़ाना एवं गिर्राज शर्मा ने कहा कि शिव भक्तों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। खट्टर सरकार मद में चूर होकर यह भूल चुकी है कि धार्मिक आस्था को राजनीति से दूर रखना चाहिए। कभी धर्म और कभी गाय के नाम पर लोगों को लड़वाने वाली भाजपा सरकार आज स्वयं कांवडिय़ों का अपमान कर रही है। इससे भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की गाड़ी को रोका और उनकी तलाशी ली। भड़ाना एवं गिर्राज शर्मा ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढते जनाधार से घबरा चुकी है, तभी ऐसी छोटी हरकत राजनीतिक द्वेष के चलते की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *