Breaking News

फरीदाबाद – महिला थाना प्रभारी इंदु बाला के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न स्तर पर जागरूक किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एवं पुलिस उपायुक्त कुशल पाल के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी इंदु बाला की उपस्थिति में शहर के मुख्य मार्ग और सार्वजनिक विभिन्न स्थानों पर दुर्गा शक्ति टीम के साथ सादा वर्दी में पैदल मार्च कर निरीक्षण किया। महिला थाना प्रभारी इंदु बाला ने बताया कि शहर में महिला सुरक्षा के प्रति पुख्ता व्यवस्था के लिए ऑपरेशन दुर्गा शक्ति की टीम के साथ सादा वर्दी में 8 महिला पुलिस कर्मियों के साथ निरंतर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मंगलवार और बुधवार को महिला थाना पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के आसपास बल्लबगढ़ शहर के अलावा सिटी पार्क सहित कई एरिया में अभियान के तहत कार्रवाई की। इस दौरान आवारा घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक इंदु बाला ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए दुर्गा शक्ति ऑपरेशन जारी है। महिला पुलिस टीमों द्वारा मनचलों से भी पूछताछ के दौरान उन्हें समझाया गया कि महिलाओं व बच्चों के अपराधों को लेकर कानून में कठोर नियम व सजा का प्रावधान है। अभियान के माध्यम से यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *