Breaking News

फरीदाबाद – गौ कसी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियो कि धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम ने एक गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खालिद फरीदाबाद के गांव आलमपुर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना डबुआ के गौ कसी के मुकदमें में गांव आलमपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौ तस्करी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पहले 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाडी व पिस्टल वरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी से सामने आया की आरोपी पहले भी 4/5 बार गौ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के संबंध में सभी थाना चौकियों को सूचित कर दिया है। अगर आरोपी किसी थाना चौकी के मुकदमें में वांछित हो तो नीमका जेल संपर्क करे। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गाया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *