Breaking News

फरीदाबाद – अवैध शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी योगेश कुमार फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अवैध शराब की बोतल ले जाते हुए एनआईटी के टाउन नंबर 3 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से अंग्रेजी शराब की 72 बोतल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब सप्लाई करने की धाराओं में थाना एसजीएम नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में आ गए शराब बेचने का काम करने लगा था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *