Breaking News

फरीदाबाद – 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना सैन्ट्रल ने गिरफ्तार कर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी मुकेश मल्होत्रा द्वारा जघन्य मामलों में अपराधियों की धर-पकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सैन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फिरोज है आरोपी बिहार के सिवान जिले के गांव रामगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद के गांव पल्ला की चेतन मार्केट में किराए पर रहता है। दिनांक 25 जून 2022 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना सैंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़की के परिजनों से प्राप्त सूचना से पता चला कि आरोपी फरीदाबाद में किसी कंपनी में टेलर मास्टर का काम करता है। आरोपी की उम्र करीब 35/36 साल हैं। आरोपी को पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कालिंदी कुंज नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़की कंपनी में काम करने के लिए गई थी कम उम्र होने के कारण लड़की को कंपनी में काम नहीं मिला। कंपनी के गेट पर पीड़ित लड़की की आरोपी से मुलाकात हुई। आरोपी ने लड़की से नौकरी लगवाने के लिए उसका फोन नंबर ले लिया और लड़की से बात करके दोस्ती कर ली। आरोपी ने पीड़िता लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की ने वारदात के बारे में घर वालों को बताया। लड़की के परिजनों ने महिला थाना में वारदात के बारे में महिला थाने में सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक सीला,एएसआई अजय,मुख्य सिपाही नरेश और उनकी टीम ने आरोपी को रेड कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *