Breaking News

भाजपा सरकार की महंगाई ने आम जनता का जीना किया दुश्वार:सुधा भारद्वाज

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व बेतहाशा महंगाई के खिलाफ गुरुवार को बल्लभगढ़ विधानसभा में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल द्वारा किया गया। जिसके तहत सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नारेबाजी की और‘सखी सैया तो खूबई कमात है..महंगाई डायन खात जात है…’जैसे गीत गाते हुए भाजपा सरकार हमला बोला। इस दौरान महिलाओं ने रसोई गैस सिलिंडर हाथों में उठाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुधा भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में निरंतर महंगाई बढ़ रही है। खाद्य तेलों से लेकर मसालों के दामों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो गई है,जिससे आम लोगों का जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर रोक नहीं लगा पा रही हैं, जबकि केंद्र में जब कांग्रेस की यूपीए सरकार थी,तब पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मंत्री साइकिल लेकर विधानसभा तक पहुंच कर विरोध जताते थे,लेकिन मोदी सरकार साल 2014 से बनी है,तभी से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है, मगर भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में रसोई गैस के दाम 400 से 425 रुपए तक रहे जो अब 1 हजार से अधिक हो चुके हैं। हर वस्तुओं में कीमतें बढ़ रही इससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ चुका है और इससे महिलाओं में खासी नाराजी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन की बात कहकर महिलाओं से छल किया जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने घरेलू रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब में डाका डाला है।‘मैं तुम्हें खाने नहीं दूंगा और न ही पकाने दूंगा (ना खाने दूंगा,न पकाने दूंगा) मोदी सरकार का नया नारा बन गया है। केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। महंगाई की वजह से आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव गजना कालीरमन,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान,प्रदेश सचिव नसीमा शेख, कांग्रेस नेत्री धर्मवती,लीगल सेल कॉर्डिनेटर वंदना सिंह,निर्मला, गुलशन,ज्योति,रीना गुप्ता, सविता राणा,शारदा शर्मा,बबिता शर्मा,बबिता यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *