Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 22 at 10.11.19 PM

नारियल के रेशों से बने बैंया चिडियां के घोसलें बन रहे है आकर्षण का केन्द्र

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कभी गांव के बाहर जंगलों में कहीं सड़क के किनारे पेड़ों पर खेतों में कुएं के आसपास लगे पेड़ों के झुरमुठ पर लटके मिलने वाले बैंया पक्षी के घोसले बेसक आज कम दिखाई देते हैं लेकिन सूरज कुड मेले में आज कल इन घोसलों की बहार है। घरों के बाहर पेड़ों पर लटकाने के लिए यह घोसले नारियल के रेशों से बनाए गए है। ऐसी ही बहुत साही चीजों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नाबार्ड हरियाणा के द्वारा 35वें सूरज कुंड मेले में शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से 723 नम्बर स्टाल लगाया गया है।
शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समुह की तरफ से जिला करनाल के गांव पधाना निवासी पूनम ने बताया कि स्टाल पर कुल 12 महिलाएं है जिनके द्वारा हाथ से बने चिडियां बैंया का घोसला,जूट के बैग,टीफ बैग,पिकनिक बैग, लंच बैग,घरेलु सामान का बैग के अलावा मिर्च का आचार,मिक्स आचार,गाजर का आचार,चटनी व आवंले तथा सेब के मुरब्बे,दूध पनीर,गुलाब जामुन,बर्फी स्टाल पर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समुह द्वारा कढाई की चुन्नी व सिलाई सहित टीफन सप्लाई का कार्य भी किया जाता है।

पूनम ने बताया सरकार द्वारा स्वयं के रोजगार हेतू सरकार की बहुत अच्छी पहल है कि नाबार्ड द्वारा महिला सहायता समूहों को जो अपना स्वयं का कार्य शुरू करना चाहते है उन्हें बैंक द्वारा लोन दिलवाया जाता है,जोकि एक लाख रूपये से शुरू किया गया था जो अब सरकार द्वारा 06 लाख रूपये की धनराशि कम से कम ब्याज दर पर लोन स्वरूप प्रदान की जा रही है। नाबार्ड द्वारा सहायता स्वरूप रोजगार के लिए बढाए इस कदम द्वारा महिलाओं को 10 हजार से 12 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी हो रही है। यही नहीं कुछ महिलाएं तो स्वयं सहायता गु्रप में शामिल होकर स्वयं रोजगार से 20 हजार रूपये प्रतिमाह तक की आमदनी प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल के द्वारा अब हम अपने घर पर रहकर ही अपना व अपने परिवार गुजर बसर बहुत ही अच्छे ढंग से कर रहे हैं। सरकार द्वारा अपना रोजगार शुरू करने के लिए हमें पूर्ण रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *