Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 10 at 5.28.11 PM

सड़क सुरक्षा अभियान-सभी यातायात के नियमों का अनुपालन करें

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःशिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 की जूनियर रेडक्रास,रोड सेफ्टी क्लब, गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के अनुपालन के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए स्लोगन लिखी प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारत में विश्व के एक प्रतिशत वाहन हैं परंतु सड़कों पर अत्यधिक वाहन दुर्घटनाओं के कारण विश्वभर में होने वाली आकस्मिक मृत्यु में 11 प्रतिशत मृत्यु भारत में होती हैं।

विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष भर लगभग चार लाख पचास हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें एक लाख पचास हजार से भी अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होती है। यदि प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं पर विचार करें तो देश में प्रत्येक घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रत्येक चार मिनट में एक मृत्यु हो रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्तियों में 76.2 प्रतिशत व्यक्तियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है अर्थात ये व्यक्ति कार्य करने योग्य आयु वर्ग के हैं। प्राचार्य मनचंदा ने बच्चों को बताया कि वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाएं लोगों की मृत्यु का आठवां सबसे बड़ा कारण है।

 

इसलिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कि हम यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। द्विपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाएं, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधना कभी भी नही भूलें। जेब्रा क्रॉसिंग,रेड लाइट एवम यातायात के अन्य संकेतों का पालन अवश्य करें। यदि हम इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं तो न केवल स्वयं को अपितु दूसरों को भी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख पाएंगे। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा,वरिष्ठ प्राध्यापक सतबीर पवार,सड़क सुरक्षा क्लब इंचार्ज आशा वर्मा,कोर्डिनेटर प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर,प्रवीण कुमार एवम अंशुल ने प्रतिभागी छात्राओं रिया,भूमिका,प्रियांशी, निशा,सोनाली,तबिंद,पल्लवी और नितिका का सुंदर सलोगन लिख कर जागरूक करने के लिए सराहना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *