Breaking News

कोविड को लेकर जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अम्बिका शर्मा संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष- देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच,केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने फरीदाबाद जिले संयोजक मोनिका गुप्ता के संयोजन में फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित दीन बन्धु सर छोटू राम लाइब्रेरी में शाम 5 बजे कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत एक ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया | इस आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा रहे |

 

इस ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में ड्रीम इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे स्लम स्कूल के सभी वर्ग और कक्षा के बच्चों ने बढ़चढ़ भाग लिया और एक से बढ़कर एक जागरूकता संबंधित चित्रकलाएं बनाई | चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को टिपरचंद शर्मा के कर कमलों से गोल्ड मैडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया | अम्बिका शर्मा ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी कोविड-19 बहुत फैल चुका है और जनता में जागरूकता की कमी है |

 

इसी उद्देश्य को लेकर यह प्रतियोगिता रखी गई है ताकि जनता में जागरूकता आये और सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए,मास्क लगाकर व सैनिटाइजर का प्रयोग करके खुद को स्वस्थ व सुरक्षित रखें | इस प्रतियोगिता में सभी बच्चे टिपरचंद शर्मा,अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट,तरसेम शर्मा,मोनिका गुप्ता,संगीता नेगी,साधना बिस्वास,रेनू शर्मा,प्रतिमा शर्मा,दिनेश कुमार,ब्रिज मोहन ये सभी गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *