Breaking News
IMG 20261020 WA0004

चार सेक्टरों में निकली अग्रसेन समाज की भव्य शोभा यात्रा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन समाज सेक्टर-8 की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर-7,8,9 और 10 के करीब पांच किलोमीटर लंबे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी।

पूरे मार्ग में लोगों ने घरों और बाजारों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे सफेद घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे। हाथों में तलवार लिए ये राजकुमार महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक थे। राज कुमारों की भूमिका समाज के परिवारों से जुड़े बच्चों और युवाओं ने निभाई।

महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में लीलाधर अग्रवाल ने सजीव भूमिका निभाई। दो बैंड और पांच अलग-अलग झांकियों ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। शोभा यात्रा कम्युनिटी सेंटर से सेक्टर-8 मार्केट,सूरदास पार्क और हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए जन-कल्याण मंदिर के बराबर से सेक्टर-7 मार्केट पहुंची।

सेक्टर-8 मार्केट में वशिष्ठ प्रोविजन स्टोर के मुकेश वशिष्ठ,सूरदास पार्क के सामने समाजसेवी राजीव अग्रवाल तथा सेक्टर-7 मार्केट में जनकल्याण मंदिर के प्रधान कुलदीप अग्रवाल,अनूप गुप्ता और मनोज मंगला ने अपनी टीमों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। सूरदास पार्क के सामने युवा भाजपा नेता करण गोयल ने 18 राजकुमारों को तलवार भेंट कर तिलक लगाया और उनका सम्मान किया। इसके बाद शोभायात्रा सेक्टर-7-10 मार्केट पहुंची,जहां अग्रवाल ज्वेलर्स के सामने जेपी अग्रवाल और डॉ. बनवारी लाल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ स्वागत कर जलपान के बॉक्स वितरित किए।

सेक्टर-7-10 शक्ति मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरीश गौरा और संरक्षक अवतार मित्तल ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। मिलन स्वीट्स के सामने भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के पुत्र नवीन वशिष्ठ ने महाराजा अग्रसेन के स्वरूप को माल्यार्पण किया।

भाजपा नेता वजीर डागर,अजीत नंबरदार,रोमा नंबरदार,पार्षद नीलम बरेजा के पुत्र गोल्डी बरेजा तथा सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान जगमोहन गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

सेक्टर-9 की ओर से समाजसेवी एवं उद्यमी दिनेश अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने सेक्टर-8 व 9 डिवाइडिंग रोड पर हरीश हॉस्पिटल के सामने यात्रा का अभिनंदन किया। पूरी शोभायात्रा में 100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक गरबा परिधानों में अलग-अलग समूहों में डांडिया खेलकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की पूर्व वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता,विशिष्ठ अतिथि नेहा गर्ग और वंदना बंसल विंटेज कार में सवार रहीं। बीच-बीच में महिला अतिथियों ने भी महिलाओं के साथ गरबा किया।

तीन विंटेज कारों में विभिन्न अग्रवाल एवं वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मनमोहन गुप्ता,पंकज गर्ग,राकेश गर्ग,राजेश अग्रवाल,भगवानदास गोयल,लोकेश अग्रवाल,जितेंद्र सिंगला एडवोकेट,जेपी अग्रवाल और विष्णु गुप्ता शामिल रहे। समाजसेवी राकेश बंसल के साथ विभिन्न अग्रवाल सभाओं से दिनेश गोयल,सेक्टर -55 से अंशुल मंगला,कपिल गर्ग,राहुल गोयल और राजकुमार अग्रवाल ने भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई।

सभी अतिथियों का स्वागत अग्रसेन समाज सेक्टर-8 के प्रधान सुनीत गर्ग ने अपनी टीम के साथ किया। समाज की ज्योति गुप्ता,शालिनी गर्ग,पूनम गोयल और पूनम गर्ग सहित माहेश्वरी महिला मंडल फरीदाबाद की अध्यक्ष ममता माहेश्वरी ने बल्लभगढ़ अग्रवाल समाज की महिला पदाधिकारी प्रेरणा मंगला,हेमा जैन व उनकी टीम का स्वागत किया।

शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं के गरबा-डांडिया के आयोजन में इन्होंने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक संतोष गर्ग,एनके गर्ग एडवोकेट,संजय गुप्ता, महासचिव महेश चंद गुप्ता,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,मुख्य सलाहकार लीलाधर अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,पवन कुमार,संयुक्त सचिव नरेश गर्ग,सह संयोजक सतीश कुमार गुप्ता,हेमंत अग्रवाल, श्याम सुंदर मंगला,महावीर गोयल,विवेक बंसल कागजी, सुंदर गोयल,अशोक मंगला,वीपी जिंदल,मनोज कुमार एडवोकेट,मुकेश गर्ग,जगमोहन गुप्ता और मुकेश चंद गर्ग सहित टीम के सदस्यों ने योगदान दिया।शोभा यात्रा का समापन सेक्टर-8 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुआ। यहां अतिथियों का सम्मान किया गया और यात्रा की शुरुआत में पहुंचे पहले 100 सदस्यों को दिए गए लक्की कूपन का ड्रॉ.निकाला गया। सुषमा गुप्ता,राकेश बंसल,हरीश मित्तल,मनमोहन गुप्ता और पंकज गर्ग ने पांच विजेताओं को ट्रॉली बैग प्रदान किए। अंत में नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के प्रधान सीए सतीश मित्तल ने अग्रसेन समाज की पूरी समिति का आभार जताया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0007

पुलिस थानों में POSH प्रशिक्षण शुरू थाने में आयोजित हुई कार्यशाला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय के आदेश …