Breaking News

फरीदाबाद – नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाला की

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सोमवार की रात को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही | मंदिरों में कई जगह झांकियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया तो वहीं समाजसेवी फिरोज खान और भाई जावेद ने पांच नंबर मार्किट से होते हुए अलग-अलग मंदिरों में जाने वाले कृष्ण भक्तों को खीर व पकौडे़ का प्रसाद बांट कर सद्भाव का संदेश दिया | लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए तो कई लोगों ने घर में ही लड्डू गोपाल को स्थापित करके पूजा अर्चना की | तो वहीं इंद्रा कॉम्प्लेक्स मवई रोड़ के पास समाजसेवक फिरोज खान ने भी अपने दो बच्चों को कृष्ण व राधा बनाकर लोगों को दिखाया | ओर फिरोज खान ने बताया कि ये दोनों बच्चे मेरे हैं | जिसमें राधा मेरी भांजी ओर कृष्ण मेरा बेटा है | राधा का नाम तानिशा व कृष्ण जी का नाम जीयात है | तो वहीं सेक्टर-7 स्थित जन कल्याण मंदिर में शिव, परिवार, राधा-कृष्ण तथा बांके बिहारी के आकर्षक झांकी ने मन मोह लिया | प्रेम एंड पार्टी तथा मंदिर की महिला मंडली ने कृष्ण जी की शान बान में भजन प्रस्तुत किए | महिला मंडली में शयामा,स्नेह,सरोज तथा सावित्री ने भजनों से कार्यक्रम के आकर्षण को बढ़ाया | मंदिर के प्रधान कुलदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गर्ग तथा पंडित बृज लाल शास्त्री की अहम भूमिका रही | तो वहीं सेक्टर-15 में इलेक्ट्रकल झाकियां आकर्षक का केंद्र रही | पार्क में हनुमान जी, शिव दरबार, गीता का उपदेश देते भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी झांकियों ने मन मोह लिया | साथ ही कर्म का महत्व भी समझाया | मंदिर के प्रधान आर. के. मल्होत्रा ने बताया कि 20 से अधिक झांकियां बनाई गई थीं | बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए हैं |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *