Breaking News

फरीदाबाद – नगर निगम ने भतोला गांव में बन रहे अवैध निर्माण को तोड़ा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर आज एक बार फिर नगर निगम क्षेत्र में बन रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ तोडफ़ोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसके तहत सैक्टर 82 गांव भतोला में चल रहे एक बड़े अवैध निर्माण को हटाया गया। इस कार्यवाही में संयुक्त आयुक्त (ओल्ड) कार्यकारी अभिंयता ओम दत्त,सहायक अभिंयता सुरेन्द्र खट्टर और कनिष्ठ अभिंयता योगेश कुमार शामिल थे। इसके अतिरिक्त वार्ड-36, गांव मिर्जापुर में हो रहे अवैध निर्माण को भी हटाया गया।
निगमायुक्त ने बताया कि इन अवैध निमार्ण कर्ताओं को निगम द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण को रोकने के लिए नोटिस भी दिये गये थे लेकिन अवैध निर्माणकर्ता द्वारा लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसके चलते आज निगमायुक्त के आदेशानुसार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। निगमायुक्त ने बताया कि है कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकर का अवैध निर्माण सहन नही किया जायेगा और ऐसे सभी अवैध निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *