रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों/कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी, उपस्थित अधि0/कर्मचारियों से समस्याओ के बारे में की जानकारी, लगन व मेहनत से कार्य करने के दिये निर्देश।
आज पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की जिसमें सर्वप्रथम कर्मचरियों की उपस्थिति लेकर सम्बन्धित शाखाओं के रजिस्टरो को चेक किया। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में स्वयं द्वारा व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान की गयी तैयारियों व साफ सफाई के लिए सभी को बधाई दी साथ ही पायी गयी कुछ कमियों को सुधार करने के लिए बताया।
साथ ही IGRS शाखा में नियुक्त कर्मचारियो द्वारा पिछले माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों से उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली एवं उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त कर्मचारियों को अनुशासित रहते हुए मेहनत व लगन से कार्य करने तथा मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास/व्यायाम करने के लिए भी बताया।