Breaking News

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग अपने कार्यालय पर सुना मन की बात का 100 वां एपिसोड

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम 100 वां मन की बात का प्रोग्राम पूरे देश ही नही बल्कि विदेशो में भी करोड़ो लोगो ने एक साथ अपने टीवी स्क्रीन पर सुना और पूरे हरियाणा प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ ओर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात के विचार सुने।

इसी कड़ी मे आज पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर भी मन की बात को लाइव सुनने के कार्यक्रम को टीवी स्क्रीन लगाकर आयोजित किया गया था जिसमे स्वयं पूर्व उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात के कार्यक्रम को सुना और बाद मे सभी कार्यकर्ताओ संग बैठकर जलपान किया।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा की हमारे देश की जनता ने मजबूत प्रधानमन्त्री को देश की बागडोर दे रखी है जो पद पर रहकर प्रधानसेवक के रूप मे कार्य कर रहे है इसके अलावा विपुल गोयल ने कहा की आत्म निर्भर नए भारत के निर्माता है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो करते है सबका सम्मान ओर सबका विकास की भावना से काम।

इस अवसर पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चैयरमेन मार्केट कमेटी,राज कुमार राज,मनीष राघव एडवोकेट,पंडित वी के शास्त्री,बाबू इब्राहिम खान,अजय सोनी उर्फ टीटू,नीरज मिगलानी, भोली सिंह पूर्व सरपंच सोतई,मोती सिंह पूर्व सरपंच,सत्या चौधरी,विजय पाराशर,जमालु खान,नजर मोहम्मद,विक्की नजर,सीमा भारद्वाज,बिजेंद्र जैन,बाबा कोशिक व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …