Breaking News

फरीदाबाद – अनाथ लडकियो ने किया अपनी कला का प्रदर्शन, नीरू चावला बनी मिस तीज

Ibn24x7news फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीतू सिंह तेवतिया के नेत्त्व में तीज महोत्सव मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि मिस इंडिया यूनाइटेड नेशन.2017 अमिषा चौधरी ने शिरकत कर महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूले का भी आनंद उठाया। इस दौरान प्रेम घर अनाथ आश्रम बहरोला की लड़कियों ने अपने हाथों से बनाई पतंगें व अन्य सामान का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अनेक तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें 10 राउंड आयोजित किए गए। जिसमें 23 महिलाओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इस दौरान नीरू चावला को मिस तीज का खिताब मिला। मुख्य अतिथि अमिषा चौधरी ने महिलाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वे मूल रूप से फरीदाबाद के मोहना गांव से हैं और गुरुग्राम में रहकर महिलाओं व अनाथ बच्चों को प्रोत्साहित कर रही हैं। चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया है। गत वर्ष उन्होंने जमैका में हुई मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता जीती थी। जिसमें पूरे दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। आत्मविश्वास व परिवार के सहयोग से 70 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य बात यह है कि यह प्रतियोगिता उन्होंने शादी के बाद अपना संघर्ष जारी रखते हुए जीती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को हताष नहीं होना चाहिए। यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो और परिवार का सहयोग मिले तो उनके ख्वाब शादी के बाद भी पूरे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ही उन्हें गुरुग्राम में आयोजित मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता जीतने के बाद जमैका जाने का मौका मिला था। अब वे स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं को प्रेरित कर महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों के तहत एक गरीब लडकी की पढ़ाई का सारा खर्चं वहन कर रही हैं। वहीं अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया वे लक्ष्य चुनकर आगे बढ़े। जरूरी नहीं कि ग्लैमर की दुनिया ही उनके लिए है। वे जिस भी फील्ड में जाना चाहती हैं, चाहे वह मेडिकल, खेल और कोई राह है। उसमें परिवार के सहयोग से चुनौतियां का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर सीता वर्मा, सुषमा राणा, अल्पना मित्तल, डॉ् आशिमा कालड़ा, कविता गोयल सहित अनेक महिलाओं ने शिरकत की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *