Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.07.16 PM

विधायक राजेश नागर ने नीमका गौशाला के सहायतार्थ 3.71 लाख का चैक सौंपा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने नीमका गौशाला को सहायतार्थ 3.71 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने संचालन समिति को किसी प्रकार की कमी ना आने देने की बात कही। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में गौशालाओं का संचालन बहुत बड़ी बात है। जो लोग गऊओं की सेवा कर रहे हैं,उन्हें परमात्मा विशेष कृपा से नवाजते हैं।

WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.07.16 PM

उन्होंने कहा कि नीमका गौशाला में सैकड़ों गौओं की सेवा हो रही है और वह विशेष साफ-सफाई के वातावरण में रह रही हैं। यहां पर गोवंशों की सेवा स्वयंसेवकों द्वारा की जाती है जिसकी सभी प्रशंसा करते हैं। नागर ने 3.71 लाख रुपए का चैक सौंप कर गौशाला समिति के सदस्यों से भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौ को भारतीय संस्कृति में विशेष माना गया है।

गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए जो गौओं की सेवा करता है वह सभी देवताओं की सेवा का पुण्य अर्जित करता है। उन्होंने कहा कि गाय में विष को भी अमृत करने की शक्ति होती है। ऐसा अनेक खोजों में पता चला है कि गौ विषाक्त भोजन करने के बाद भी शुद्ध और सुपाच्य दूध देती है।

भगवान ने गौ माता को इस धरती का पालन पोषण करने के लिए बनाया है। यह देवता के रूप में ही मानी जाती हैं। इससे पहले गौशाला संचालन समिति के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंच धन्यवाद किया और गौशाला को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए भी आभार जताया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *