Breaking News

संजय शुक्ला बने सेक्टर-21डी आरडब्ल्यूए के प्रधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-21डी आरडब्लूए के संपन्न हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना समर्थित उम्मीदवार संजय शुक्ला 1 वोट से विजय हुए। उम्मीदवार जयप्रकाश शर्मा की हार हुई। संजय शुक्ला को 131 वोट जबकि जय प्रकाश शर्मा को 130 वोट मिले। इलेक्शन कमिटी मेंबर डीपी शर्मा,गुरशरण सिंह,रणधीर सिंह रहे,जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। प्रेसिडेंट के लिए संजय शुक्ला,जबकि जनरल सेक्रेटरी लोकेश खजांची बनाए गए। इस मौके पर स्थानीय लोगों त्रिलोकचंद रोहिल्ला,बीएन शर्मा, पंकज श्रीवास्तव,आर के तिवारी, ओम निरंकार,आत्माराम छाबड़ा, सुधीर गुप्ता,चंद्र सेठी,उमेश बंसल,जयप्रकाश मावी,जीत सिंह बिधूड़ी,एचपी सेट असलम, अहलावत,सुशील कौशिक,एमके सिंह,कुणाल शर्मा,जितेंद्र सेठी, धरमवीर भड़ाना आदि ने नवनियुक्त प्रधान संजय शुक्ला का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धरमवीर भड़ाना ने कहा कि आरडब्लूए सेक्टर 21d के चुनाव में जीत हुई है उम्मीदवार जयप्रकाश शर्मा के कार्यकाल में लोगों को सीवर पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। प्रधान की कार्यशैली को देखते हुए लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन संजय शुक्ला को दिया। सत्ता पक्ष होने के बावजूद क्षेत्र के विकास में सहयोग ना देने के चलते जयप्रकाश शर्मा की हार हुई है यह चुनाव परिणाम उसी का नतीजा है। धर्मवीर भड़ाना ने संजय शुक्ला के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे और उन को विजई बनाने का आह्वान किया। संजय शुक्ला ने अपनी जीत पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सेक्टर-21डी में विकास की कोई कमी न रहे। सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *