Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 17 at 1.48.31 PM

मेले में 100 से अधिक लाभार्थियों को राज्य परिवहन की बस में लाया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। उनकी आय को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ देकर, स्वरोजगार व कौशल विकास के माध्यम से बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू होने से गरीबों का आर्थिक रूप से सौ फीसदी उत्थान होगा।
डीसी जितेन्द्र यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत तृतीय चरण के चौथे मेले के उद्घाटन अवसर पर सेक्टर-12 फरीदाबाद खेल परिसर में आयोजित अंत्योदय मेले में लगे विभिन्न विभागों की योजनाओं को दर्शाते स्टालों का अवलोकन करने उपरान्त यह बात कह रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की एक अहम योजना है। इस योजना से लघु उद्यमियों को लाभ होगा। अंत्योदय की भावना से गरीबों के प्रति सरकार का यह उल्लेखनीय कदम है। इसके तहत खंड,नगर निगम क्षेत्रोें में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से पात्र परिवारों को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में मुख्यमंत्री अन्तोदय परिवार उत्थान योजना के अनुसार लाभार्थियों को 18 विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। ताकि उनकी सालाना आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदक परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड,बैंक खाता कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो,वोटर कार्ड आदि दस्तावेज़ जरूर लाए।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरियाणा पिछडे वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीण स्व-रोजगार द्वारा प्रशिक्षण योजना, कल्याण निगम दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण,अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के लिए सावधि आजीविका मिशन योजना,ऋण योजना क्रेडिट लाइन,दीनदयाल उपाध्याय -ग्रामीण कौशल योजना,पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए सावधि ऋण योजना,दिव्यांगजनो के लिए सेवा और व्यापार क्षेत्र में लघु ईकाई,पशुपालन और डेयरी विभाग व्यवसाय योजना,
दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना, हाइटेक डेयरी,मिनी डेयरी इकाइयों की स्थापना,पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए शैक्षिक ऋण योजना,अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के लिए पशुधन इकाइयों,डेयरी, सूअर,भेड़ व बकरी ऋण योजना क्रेडिट लाइन, इकाई की स्थापना करके अनुसूचित जातियों को रोजगार के अवसरों के लिए योजना,विकास एवं पंचायत विभाग,सामान्य,ओबीसी वर्ग के लिए सूअर,भेड़ व बकरी पालन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण इकाई की स्थापना करके रोजगार के अवसरों के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास योजना लिए योजना,नाबार्ड प्रायोजित कार्य, बैकयार्ड,कुक्कुट इकाईयों की स्थापना के लिए योजना, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासनिक बोर्ड कार्य,ग्राम निधि, पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान और राज्य शहरी स्थानीय निकाय विभाग वित्त आयोग अनुदान कार्य,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन,पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) प्राधिकरण के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य,महिला एवं बाल विकास,खेल,पशुपालन आदि हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम विभिन्न विभागों के जमा कार्य,महिला अधिकारिता योजना (नेशनल सफाई कर्मचारी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद,फाइनेंस ऐंड डेवलपमेंट कारपोरेशन,सावधि ऋण (नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनैंस ऐंड ब्यूटी केयर प्रशिक्षण डेवलपमेंट कारपोरेशन,कम्प्यूटर प्रशिक्षण,कृषि क्षेत्र (बैंक टाई अप), सिलाई एवं कढाई प्रशिक्षण,औद्योगिक क्षेत्र (बैंक टाई अप),हरियाणा महिला विकास निगम,व्यापारिक क्षेत्र (बैंक टाई अप),विधवाओं के लिए अनुदान योजना,व्यवसायिक क्षेत्र (बैंक टाई अप), व्यक्तिगत ऋण योजना,सूक्ष्म ऋण योजना (नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनैंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन,हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड,हर-हित रिटेल स्टोर सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड,कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण विकास विभाग,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन, एकीकृत बागवानी विकास के लिए योजना,हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लि, मशरूम की खेती,एकीकृत बागवानी विकास के लिए,वीटा बूथों का आवन्टन योजना, रोजगार विभाग,हरियाणा कौशल विकास मिशन,सक्षम युवा योजना,सूर्य योजना,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी,चालक प्रशिक्षण होम नर्सिंग प्रशिक्षण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय, मत्स्य पालन विभाग,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मत्स्य क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अनुसूचित, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योंग, अन्य जातियों के परिवार का कल्याण औपचारिकरण (पीएमएफएमई) योजना, मछली पालन, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित तमाम विभागों द्वारा मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब और जरूरत मंद लोगों को सहायता सरकार द्वारा निर्धारित हिदायतों के अनुसार दी गई।

डीसी जितेन्द्र यादव ने विभागों की योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रूबरू होते हुए विभागीय स्तर पर प्रदत्त सेवाओं को तत्परता से सरल तरीके से योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इस मेले में आए सभी लाभार्थियों ने अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया और लाभार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, वेतन सहायता व अन्य लाभ दिया गया।
इस अवसर पर एडीसी डाक्टर मोह्हमद इमरान रजा, एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम पंकज कुमार, नगर निगम के ज्वाइंट कमीशनर इन्दरजीत कुल्हड़िया, तहसीलदार नेहा सारन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *