Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 22 at 10.26.28 PM

बडी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों ने उठाया सांस्कृति कार्यक्रमों का भरपूर आनंद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित 35वें अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2022 में एक ओर जहां शिल्पकारों की कृतियां पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहीं है,वहीं दूसरी ओर बड़ी व छोटी चौपाल पर विभिन्न प्रदेशों तथा विदेशों के जाने माने कलाकारों द्वारा अपनी कला व संस्कृति की छटा बिखेरते हुए पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

मेला परिसर में स्थित मुख्य चौपाल पर मंगलवार की सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के राजस्थान व गुजरात प्रदेशों के कलाकारों के साथ-साथ यूगांडा, नाइजीरिया,इस्वातिनी,नाइजर, घाना तथा तनजानियां के विदेशी कलाकारों ने अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक बिखेरते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया तथा दर्शकों ने करतल ध्वनि से इन कलाकारों का बार-बार अभिनंदन किया। राजस्थान के महबूब खान की टीम ने केसरिया बालम, कालबेलिया नृत्य तथा दमादम मस्त कलंदर की शानदार प्रस्तुति से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की छाप छोडी। गुजरात के कन्नू भाई वासवा की टीम ने मेवासी डांस प्रस्तुत किया जो शादी विवाह के अवसर पर किया जाता है।

नाइजीरिया की टीम द्वारा ओलेगेनी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। यह नृत्य नाइजीरिया के इगबो एथनिक ग्रुप के युवाओं द्वारा प्रदर्शित किया जाता है,जो शरीर की विभिन्न भाव-भंगिमाओं पर केंद्रित होता है। नाइजर की टीम द्वारा विकास,जनसंख्या तथा संस्कृति पर आधारित भव्य प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात घाना की टीम द्वारा जेरा सॉग प्रस्तुत किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *