Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 22 at 10.23.50 PM

मेंहदी प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित 35वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2022 में विभिन्न विषयों में स्कूल व कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मेंहदी प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 102 विद्यार्थियों व लोक नृत्य प्रतियोगिता में दो विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

शिल्प मेला के दौरान करवाई गई मेंहदी प्रतियोगिता में पुराना फरीदाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वंशिका ने प्रथम पुरस्कार,फरीदाबाद के पाली गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ज्योति ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। फरीदाबाद के धौज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोफिया तथा फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल की दीपिका ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *