Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 27 at 11.20.09 PM

मेडिकल कैम्प में आंखों की समस्याओं से ग्रसित 61 बंदियों की आंखें चैक की

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःजिला जेल फरीदाबाद मे एस्कार्ट हस्पताल व जेल प्रशासन के सौजन्य से मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक जयकृष्ण छिल्लर के द्वारा एस्कार्ट हॉस्पिटल फरीदाबाद के चिकित्सा अधिकारियेां का स्वागत किया गया। इस कैम्प में एक्सरे व आखों के चैकअप के लिये मोबाईल वैन व विषेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। जरूरत मंद बन्दियों का एक्सरे व आंखों के चैकअप करने के साथ ही अन्य सामान्य बिमारियों का भी ईलाज किया गया। एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद द्वारा महिला बन्दियों के ईलाज हेतु महिला गायकोनोलोजिस्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। ये इस मेडिकल कैम्प में बन्दियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

मेडिकल कैम्प में आंखों की समस्याओं से ग्रसित 61 बन्दियों की आंखें चैक की गई तथा जरूरतमंद बन्दियों को चष्मा भी दिया गया। मेडिकल कैम्प में 33 बन्दियों के मुफ्त एक्स-रे किया गया तथा 249 ओपीडी की गई व इन बन्दियों को उनकी बिमारी से सम्बन्धित ही दवाईया मौके पर दी गई तथा इस कैम्प का आयोजन करने पर एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद का आभार जताया व पुनः कैम्प आयोजन करने का भी आग्रह किया गया। जय कृष्ण छिल्लर अधीक्षक जेल ने बताया कि एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद द्वारा यह कैम्प इसलिये आयोजित करवाया गया है ताकि बीमार बंदीयों को जेल से बाहर न भेजकर जेल में ही बढ़िया ईलाज हो सके। इस अवसर पर शजयकिशन छिल्लर अधीक्षक जेल,जिला जेल फरीदाबाद,रामचन्द्र उप-अधीक्षक,अनिल कुमार उप-अधीक्षक,डा.वरूण शर्मा,डा. मंयक पाराशर,तथा सुभाष वैद्य फार्मासिस्ट व अन्य मेडिकल स्टाफ/जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *